Aavedan-Dastavej

📢 महत्वपूर्ण सूचना — सभी ग्रामवासियों के लिए

सभी ग्रामवासियों को सूचित किया जाता है कि यदि आपको पैन कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, रहिवासी प्रमाणपत्र अथवा अन्य किसी सरकारी दस्तावेज़ के लिए आवेदन करना है, तो कृपया नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें।

📋 आवेदन करने की प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले अपनी जरूरत के दस्तावेज़ का नाम चुनें।

उस दस्तावेज़ के लिए आवश्यक कागजात की सूची ध्यान से पढ़ें।


आवश्यक फोटो एवं PDF दस्तावेज़ तैयार रखें।
आवेदन फॉर्म में अपनी सही जानकारी भरें।

  1. मांगे गए दस्तावेज़ अपलोड करके आवेदन सबमिट करें।
     महत्वपूर्ण बातें:

आवेदन करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से पढ़ें।
गलत जानकारी या अधूरे दस्तावेज़ देने से आवेदन में परेशानी हो सकती है।
अपने आधार कार्ड, बैंक विवरण और अन्य निजी दस्तावेज़ किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी की जाँच करें।
सभी ग्रामवासियों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची अवश्य पढ़ें।